नारी निकेतन में आवासित दो बालिकाओं का 22 जुलाई को होगा विवाह समारोह
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय नारी निकेतन, भरतपुर में आवासित दो बालिकाओं का विवाह समारोह 22 जुलाई को राजकीय वृद्धाश्रम परिसर में आयोजित किया जाएगा।
राजकीय नारी निकेतन के अधीक्षक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अनाथ बालिकाओं के विवाह को गरिमापूर्ण एवं सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न कराना है। विवाह समारोह में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन से अपील की है कि वे 22 जुलाई को आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित वर-वधू को अपना आशीर्वाद प्रदान करें तथा इस सामाजिक एवं मानवीय पहल के सहभागी बनें।


