मकराना में भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई आयोजित:केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राजपुरोहित

May 13, 2023 - 17:45
 0
मकराना में भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई आयोजित:केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राजपुरोहित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मकराना के संगठन की बैठक शनिवार को बोरावड़ रोड स्थित एक मार्बल प्रतिष्ठान पर शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विस्तारक दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम करेगा तभी मेरा बूथ रहे मजबूत की बात सिद्ध होगी। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी द्वारा सभी शक्ति केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागृत करना होगा। केंद सरकार की योजनाओं को प्रत्येक बूथ के हर घर परिवार के लिए घर घर जाकर योजनाओं के लाभ बताने होंगे ताकि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बोलते हुए कहा की वर्तमान में जो प्रदेश की राज्य सरकार काम कर रही है वह सिर्फ वादे करती है और झूठ का पुलिंदा बनाती है। उनके बारे में भी लोगों को बताना होगा ताकि सरकार के झूठे वादों में लोग भ्रमित नहीं हो और हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता रहे। शहर मंडल अध्यक्ष सोनी ने कहा कि हमे एकजुट रहकर सभी मनभेद भूलाकर पार्टी के लिए कार्य करना है ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बना सके। इस दौरान मुख्य अतिथि राजपुरोहित द्वारा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को उनका परिचय पत्र कार्ड का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक मानसिंह घूमना, मंडल महामंत्री सर्वेश्वर मानधनिया, विक्रम सिंह, पूरणमल चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तोलाराम सैनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष बंसीलाल चौहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारमणि मूंदड़ा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल जांगिड़, मंडल शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी संजय शर्मा, राधेश्याम जाटोलिया, जुगल किशोर, जयप्रकाश किरडोलिया, श्री भगवान काबरा, राजेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, नाथू सिंह कुपावत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................