भींडर में दिवाली जैसा माहौल: विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का भव्य स्वागत

Feb 20, 2023 - 18:01
 0
भींडर में दिवाली जैसा माहौल: विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का भव्य स्वागत

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) बजट घोषणा के तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय की घोषणा पर क्षेत्र वासियों में जश्न का माहोल हो गया था।

विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे भींडर वासियों ने विधायक के क्षेत्र में आते ही दिवाली की तरह पटाखे चलाए और जगह जगह माला और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

विधायक के स्वागत का क्रम कृषि मंडी के पास से शुरू हुआ जहां क्षेत्र वासियों ने 31 किलो की पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।

ढोल नगाड़े और डीजे के साथ चली स्वागत यात्रा सेशन न्यायालय के वकीलों ने कोर्ट परिसर में भव्य स्वागत करवाकर आगे बढ़ाई।

विधायक ने कीर्ति शेष गुलाब सिंह जी शक्तावत एवं कीर्तिशेष गजेंद्र सिंह शक्तावत पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात मुख्य बाजार में जगह जगह स्वागत रस्म चलती रही और हर वर्ग हर उम्र के जन ने विधायक महोदया का पलक पांवड़े बिछाते हुए स्वागत अभिनंदन किया।

इसके बाद समस्त भींडर वासियों के साथ विधायक ने कालिका माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जहां बंटी बन्ना अमर रहे और मेवाड़ की इंदिरा गांधी के नारों से आसमान गूंज गया।

अंत में शक्तावत फार्म हाउस के पास जलपान कर समस्त कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर सभी विदा हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है