लूट का खुलासा नहीं होने पर दुकाने बंद कर गुढागोड़जी व्यापार मंडल ने किया धरना प्रदर्शन

Oct 8, 2022 - 01:11
 0
लूट का खुलासा नहीं होने पर दुकाने बंद कर गुढागोड़जी व्यापार मंडल ने किया धरना प्रदर्शन

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव / चोथमल शर्मा)  गुढा गोड़जी कस्बे में लूट का खुलासा नहीं होने गुस्साए व्यापार मंडल ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। 15 दिन पहले कस्बे के व्यापारी जितेंद्र से नब्बे हजार रुपए की लूट का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में आक्रोश की भावना बनी हुई थी। शुक्रवार को व्यापार मंडल गुढ़ा गोड़जी एवं पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में भोड़की चौराहे के पास झुंझुनू स्टेट हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया गया। दोपहर बाद नायब तहसीलदार ओम प्रकाश वर्मा तथा डीवाईएसपी सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई जिसके बाद धरना उठा लिया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल गुढा गोड़जी के अध्यक्ष गणेश गुप्ता, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, राकेश कस्वा, पूर्व सरपंच दारासिंह, शीतल सरपंच संजू चौधरी, प्रधान पति रामनिवास खटाणा, सुरेंद्र पारीक, हरिराम शीथल, नरेंद्र गढ़वाल, सुमेर श्योराण, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र केड, प्यारेलाल झाझड़िया, जगदीश चौधरी, हरीश अग्रवाल, मोहर सिंह खरींटा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह था पूरा मामला:- 

15 सितंबर को व्यापारी जितेंद्र रात नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। श्रद्धानाथ कॉलेज के पास दो बाईकों पर सवार होकर आए चार नकाब पोश युवकों ने व्यापारी के पास से नब्बे हजार रुपए लूटकर भाग गए। व्यापारी ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने भोड़की तक पीछा किया मगर आरोपी भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस द्वारा जिले भर में नाकाबंदी की गई लेकिन आरोपियों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस - प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के बाद उठाया धरना

दोपहर बाद नायब तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा व डीवाईएसपी सतपाल सिंह और व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। डीवाईएसपी ने आश्वस्त किया कि प्रकरण का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। पुलिस और व्यापारियों के बीच बनी सहमति के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश गुप्ता के आह्वान पर धरना उठाया गया।

सतपाल सिंह (डीवाईएसपी नवलगढ़) का कहना है कि:-  गुढागोड़जी कस्बे में जो लोग धरना दे रहे थे उनसे मौके पर पहुंचकर बातचीत कर आश्वस्त किया गया कि इस प्रकरण का शीघ्र ही टीम गठित कर निस्तारण किया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि थाने में फोर्स कम है तथा थाने की गाड़ी भी पुरानी है। उसके लिए मैंने मौके पर ही उच्चाधिकारियों से बात की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही गुढ़ा थाने में फोर्स बढ़ा दी जाएगी तथा एक नई गाड़ी भी दी जाएगी। 


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है