रैगर समाज ने सामाजिक कुरीतियां मिटाने का लिया संकल्प

Jun 12, 2023 - 08:27
 0
रैगर समाज ने सामाजिक कुरीतियां मिटाने का लिया संकल्प

 नारायणपुर,अलवर (भारत कुमार शर्मा)                 

नारायणपुर में अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा अलवर की कार्यकारिणी की आम बैठक आयोजित कि गई। उसके बाद बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई यह बैठक जिला अध्यक्ष सरदार सिंह जलुथरिया नेतृत्व में सामाजिक बुराईयों जैसे मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, शराब बंदी, व अनावश्यक पैरावनिया पर पाबंदी लगाई गई है एवं सामाजिक कुरीतियां को मिटाने का दृढ़ संकल्प लिया गया इस बैठक में अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार तोणगरिया ने नारायणपुर व थानागाजी ब्लॉक रैगर छात्रावास खोलने सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना पर बल दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगत राम दूड़िया, राजेश कुमार सांटोलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रामजीलाल जाजोरिया, उपाध्यक्ष धूणीलाल रातावाल, महासचिव रामप्रताप खोरवाल, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार तोणगरिया, मोहनलाल साटोलिया , महिला अध्यक्ष अमरूदी देवी, बोदनलाल जलुथरिया, सुरेश तोणगरिया, युवा जिला अध्यक्ष संतोष सक्करवाल, घासीराम देवतवाल , जगदीश प्रसाद सक्करवाल, राजेश कुमार साटोलिया, लालाराम खजोतिया , भेरूलाल खजोतिया, फौजी दरिया, विजय मौर्य , रामजीलाल कठूमरिया, मालीराम शेरसिया, मूलचंद, महेंद्र शक्करवाल, सहित सैंकड़ों लोग गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................