भारत विकास परिषद शाखा बयाना के रमन धाकड़ बने अध्यक्ष

भारत विकास परिषद शाखा बयाना के नवीन सत्र 2023-24 में रमन धाकड़ अध्यक्ष, गिरजेश शर्मा सचिव, मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।

Mar 20, 2023 - 18:16
 0
भारत विकास परिषद शाखा बयाना के रमन धाकड़ बने अध्यक्ष

बयाना,भरतपुर

बयाना- भारत विकास परिषद शाखा बयाना के नवीन सत्र 2023-24 का चुनाव प्रांत से पधारे प्रांतीय ऑडिटर एवं चुनाव अधिकारी सीए विनय गर्ग एवं जिला सचिव सुधीर मित्तल एवं संरक्षक विनय अग्रवाल द्वारा अग्रवाल मैरिज होम में संपन्न हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सामूहिक वंदे मातरम गायन के साथ हुई। एवं अध्यक्षता वयोवृद्ध लच्छीराम गुप्ता ने की मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर माला दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर स्वागत किया गया।
शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा सभी का स्वागत भाषण कर, शाखा सचिव द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन एवं शाखा कोषाध्यक्ष द्वारा आय एवं व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया।

चुनाव अधिकारी गर्ग ने शाखा के नवीन वर्ष के चुनाव संपन्न करवाएं। इसमें पिछले वर्ष के सराहनीय कार्यकाल उत्तम व्यवहार एवं शाखा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने सभी के बीच भाईचारे का माहौल बनाए रखने के साथ सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर रमन धाकड़, सचिव गिरजेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल को चुना गया|
निर्वाचन अधिकारी विनय गर्ग ने अपने उद्बोधन में परिषद द्वारा संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण सहित  पंच सूत्रीय मंत्र के बारे में विस्तार से सभी को संबोधित किया।
सामूहिक राष्ट्रगान एवं सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्कार प्रमुख रेनु मिश्रा, सांस्कृतिक प्रमुख बबीता जैन, चिकित्सा प्रमुख डॉ सावित्री मीणा, प्रचार प्रमुख योगेश पाराशर, जितेंद्र रावत त्रिलोक मिश्रा अनिल अग्रवाल घनश्याम मित्तल अशोक गोयल योगेंद्र उपाध्याय राजेश गुप्ता रजनीश गर्ग विनोद सिंघल उदयभान शर्मा चंद्रप्रकाश कृष्ण मुरारी धाकड़ अमित बंसल मनीष अग्रवाल भावना गुप्ता उर्मिला धाकड़ रवि मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................