तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन: शोभायात्रा के साथ हीरापुरी महाराज के मंदिर शिखर पर कलश स्थापित

May 3, 2023 - 17:10
 0

 गुरला (भीलवाडा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली) गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेथुरिया के सोपुरा में स्थित हीरापुरी जी महाराज मंदिर के शिखर पर बुधवार को कलश की स्थापना पंडित   कारोई कन्हैयालाल व्यास के मुखारविंद से मंत्रोच्चार के साथ की गई।   शोभायात्रा सोपुरा से शुरू होकर हीरा पुरी जी महाराज मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे। तीन दिवसीय इस विशेष महोत्सव का शुभारम्भ 1 मई को हुआ था।

मंगलवार को सुबह दस बजे से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शिखर कलश को पवित्र कर विशेष विधान लगभग दो घंटे तक चला। बुधवार सुबह 7.15 बजे गाजे बाजे और जयघोष के साथ मंदिर के शिखर पर चमचमाता कलश स्थापित किया गया। इसके बाद हवन-पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआl आयोजित इस कार्यक्रम के आखिरी दिन शिव भक्तों ने विधि-विधान के साथ यज्ञ में 13 जोड़े ने यज्ञ में आहुतियां दी आहुति इसके सुबह महा प्रसाद का प्रसाद का भोग लगाया सुबह 9.15 बजे से महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ जो दिन भर तक चला शिव पुरी मोहन पुरी सम्पत पुरी शंभु पुरी भेरु पुरी गोपाल पुरी मदन पूरी जगदीश पुरी   गोस्वामी एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................