गुपचुप तरीके से निकाली जा रही निविदाएं

Feb 1, 2024 - 15:59
Feb 1, 2024 - 17:35
 0
गुपचुप तरीके से निकाली जा रही निविदाएं

वैर भरतपुर

सार्वजनिक निर्माण विभाग वैर द्वारा गुपचुप तरीके से निविदाएं निकालने का सिलसिला बिगत बर्षों से चरम सीमा पर चल रहा है। सम्बंधित संवेदक को जैसे ही निविदाओं की जानकारी हुई तो वह अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग वैर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में सम्बंधित लिपिक से निविदाओं के बारे में जानकारी चाही गई, तो लिपिक ने निविदाओं के बारे में यह कह कर मना कर दिया गया कि मेरी जानकारी में नहीं है कि कोई निविदा हो। जबकि निविदा होने पर निविदाओं को सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाना, अखवार में निकलवाना पड़ता है। लेकिन सम्बन्धित विभाग अपने चहेते संवेदकों को कार्य देने के कारण अन्य संबेदको को निविदाओं के बारे में जानकारी नहीं देते हैं। क्योंकि चहेते संवेदकों से सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow