लक्ष्मणगढ़ कस्बे मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस
![लक्ष्मणगढ़ कस्बे मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_6640ae52dc544.jpg)
लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन) अन्तराष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस केअवसर पर पूर्व ब्लॉक नर्सेज़ अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ के समस्त नर्सेज की उपस्थिति में नर्सेज़ दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम नर्सेज जन्मदात्री फ़्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। नर्सिंग ऑफिसर आरिफ़ ख़ान ने बताया कि नर्सेज समुदाय हमेशा से हीसेवा,त्याग,समर्पण की प्रतिभूति रही है। इस मौके पर सभी नर्सेज ने फ़्लोरेंस नाइटेंगल की शपथ ली। इस मौके पर डॉ मयंक, बच्चू सिंह, नवीन साहू, हेमन्त साहू, जसवंत सिंह, अजय कुमार, कुश पराशर, आरिफ़, मोहित मिश्रा, राजेश पराशर और अन्य नर्सिंग सभी उपस्थित रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)