एसपी ने किया वृत कार्यालय का निरीक्षण, अवैध खनन परिवहन हथियार ओवर लोड वाहनों पर होगी कार्यवाही

जहाजपुर (आज़ाद नेब) पुलिस अधीक्षक राजेश कांवत ने आज शुक्रवार को वृत कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर क्षेत्र के थानाधिकारियों की क्राइम बैठक ली।
पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह मेघवंशी ने बताया कि वृत कार्यालय पर पहुंचने पर एसपी राजेश कांवट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण किया गया। पेंडिंग कार्य को समय पर करने के निर्देश दिए एवं क्षेत्रीय थानाधिकारियों की क्राइम बैठक ली। जिसमें अवैध खनन परिवहन पर रोकथाम, अवैध हथियारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही, ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करे क्योंकि इनकी वजह से हादसे होने का कारण बनता है। इस दौरान जहाजपुर कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीर खान, पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा, शक्करगढ़ थाने के एसआई शिवराज मौजूद थे।






