विवाहिता की खेत में कार्य करते समय सांप के काटने से मौत। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

Aug 4, 2024 - 17:14
 0
विवाहिता की खेत में कार्य करते समय सांप के काटने से मौत। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर)
टहला थाना क्षेत्र के गांव माण्डलवास में सांप के खा जाने से एक महिला की मृत्यु हो गयी। मृतका के पति रामबाबू मीना ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी मनीषा बाई मीना के साथ खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। खेत पर कार्य करते समय उसकी पत्नी को सांप ने काट लिया। जिसे घायल अवस्था मे टहला चिकित्सालय ले गए। जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात्रि राजगढ़ रैफर कर दिया। राजगढ़ चिकित्सालय में मनीषा बाई मीना के उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। सूचना पर टहला पुलिस रविवार की सुबह राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में मृतका के पति रामबाबू मीना ने रिर्पोट दी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................