नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बताए प्लास्टिक से नुकसान,सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत अभियान

Aug 4, 2024 - 18:08
 0
नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बताए प्लास्टिक से नुकसान,सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत अभियान

झुंझुनूं. (सुमेर सिंह राव )
सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बच्चों ने भी जागरूकता अभियान का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। इसी क्रम में जिले के झेरली गांव में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान व झेरली पीईईओ सुशीला शर्मा के प्रयासों से गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में स्कूली बच्चों ने पोस्टर निर्माण, भाषण, स्लोगन के साथ—साथ नुक्कड़ नाटक से सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को बताया।

वहीं इसे लेकर बनाए गए नियमों को भी सरल और आसान तरीके से बताया। इस मौके पर सुशीला शर्मा ने बताया ​कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पीईईओ क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें पीईईओ क्षेत्र की सभी स्कूलों को जोड़कर हर गांव और ढाणी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थी भी उत्साह से हिस्सा ले रहे है। इस मौके पर ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में अध्यापक संजीव कुमार, अमर सिंह, अशोक कुमार, सुनिल कुमार, मांगेलाल, नेहल चौधरी, सुमिन जांगिड़, विजयश्री, प्रकाश, सुनिता शर्मा तथा करणी सिंह आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................