फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Aug 28, 2024 - 18:50
 0
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर की जनता कॉलोनी वार्ड 20 में सोमवार की शाम को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक एक विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी दिनेश मीणा ने बताया की मृतका के भाई हरिओम पुत्र जसवन्त निवासी हनुमान पहाडी वार्ड 34 खैरथल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसकी बहन सपना का विवाह 21 मई 2021 को बन्टी पुत्र राजेश निवासी वार्ड 20 जनता कॉलोनी खैरथल से हुआ था। विवाह में सामान व सोने व चांदी के आभूषण दिए थे। विवाह के बाद से ही सपना को उसका पति बन्टी, सास सरोज, ससुर राजेश, दादा सुसर सुभाष कम दहेज लाने का ताना मारते और परेशान  करते थे। पिता से तीन लाख लाने की मांग करते और मारपीट की जाती थी। उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बहन को 20 अगस्त को भी तीन लाख की मांग पूरी ना करने पर झगडा किया था। तब समझाकर आए थे। 26 अगस्त को रात करीब 8 बजे बन्टी और उसके परिवार ने बहन को फन्दे से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच डीएसपी को सौंप दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................