मनसा माता मंदिर परिसर में नव कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ का 2 मई से होगा आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) क्षेत्र के खोह गांव की अरावली की वादियो में अवस्थित मनसा माता मंदिर परिसर के सीताराम आश्रम में आगामी 2 मई से नव कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक नागा दुर्गा दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई शुक्रवार को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा प्रातः 9:15 बजे निकाली जाएगी एवं इसके साथ ही 2 मई को दोपहर 1:15 बजे से यज्ञ प्रारंभ होगा। मनसा माता परिसर में आयोजित होने वाले नव कुंडिय श्री दुर्गा महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। नागा दुर्गादास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई को नव कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।






