भगवान शिव और माता सती पार्वती ने किया मृत्यु लोक का भ्रमण

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम मुर्राटा में जोगिन की ढाणी में चल रही महाशिवपुराण कथा सुनाते हुए कथा वाचक आचार्य कैलाश नाथ शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव और माता सती का मृत्यु लोक का भ्रमण करने निकले जहां पर माता सती का माता सीता का रूप धारण करके भगवान राम की परीक्षा लेना व भगवान शिव के द्वारा माता सती का त्याग करना राजा दक्ष प्रजापति के द्वारा यज्ञ करना और यज्ञ में भगवान शिव को निमंत्रण नहीं देना। तथा माता सती का बिना निमंत्रण ही अपने पिता राजा दक्ष प्रजापति के यज्ञ में जाना और वहां पर माता सती का अपमान हो जाना।इस पर माता सती के द्वारा अपने शरीर में अग्नि प्रज्ज्वलित कर भस्म हो जाना और राजा दक्ष का यज्ञ भंग हो जाना व 33 कोटी देवी देवताओं के द्वारा भगवान शिव से प्रार्थना करने के साथ राजा दक्ष के यज्ञ को सफल करवाने की कथा सुनाई।श्रृद्धालु बनवारी लाल जोगी ने बताया कि इस अवसर पर कथा से पूर्व भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक किया गया।






