खानकी में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में निकाली तिरंगा यात्रा

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पलवा खानकी में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी, जगदीश सैनी, लोकश, रतिराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रवक्ता जगदीश सैनी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।






