गौकशी के लिए ले जाये जा रहे 2 गौवंश कराए मुक्त:पिकअप जप्त
भिवाड़ी (दीपक शर्मा)
टपूकडा थाना पुलिस ने गौतस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए गौकशी के लिए ले जाये जा रहे 2 गौवंश मुक्त कराये और गौतस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया । दिनेभाश कुमार हैड कानि. ने पुलिस जाप्ते के साथ मसीत मोड, टपूकडा पर नाकाबंदी की जहाँ संदिग्ध पिकअप को रूकवाने का प्रयास किया तो पिकअप चालक नाकाबंदी तोडकर भागा जिसका पीछा कर नौगांवा टेरा सिटी टपूकडा के पास रूकवाकर पिकअप को चैक किया गया तो पिकअप के उपर तिरपाल बंधा हुआ था, जिसको हटा कर चैक किया गया तो पिकअप मे 2 गायों के पैरों को रस्सियों से बांधकर पिकअप मे डाल रखा था। पिकअप चालक ने अपना नाम कपिन्द्र पुत्र सुल्तानसिंह जाति जाट उम्र करीब 21 साल निवासी खलीलपुरी थाना तिजारा जिला खैरथल - तिजारा राज० होना बताया ।जिससे पूछताछ की गई तो गायें शाहजहांपुर से भरकर हरियाणा गौकशी के लिए जाना बताया। पिकअप मे भरी गायों को मुक्त कराया ।और गौशाला दाखिल कराया व पिकअप को मौके पर ही जप्त किया गया । मुल्जिम कपिन्द्र को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही पर धारा 58 आर. बी.ए. एक्ट मे मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है ।


