गोपाल दास भगेगा धाम आश्रम पर जारी है रामधुनी का कार्यक्रम
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के नजदीक गोपाल दास भगेगा आश्रम पर पिछले 10-15 वर्षों से सावन मास में रामधुनी का कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता है l गोपाल दास भगेगा धाम आश्रम के उत्तराधिकारी श्री श्री 108 श्री तुलसीदास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम पर श्रावण मास में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के संतो द्वारा 1 महीने तक रामधुनी का कार्यक्रम करवाया जाता है जो निरंतर जारी है l अभी श्रावण मास में मंदिर परिसर में रामधुनी का कार्यक्रम सुचारु रूप से प्रारंभ है l