प्रधान नसरु खान ने मुबारिकपुर क्षेत्र में औषधालय, ग्राम पंचायत कार्यालय और स्कूलों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान औषधालय पर ताला लगा मिला और ग्राम पंचायत में कनिष्ठ सहायक और रोजगार सहायक अनुपस्थित मिले।

Jul 17, 2025 - 12:30
 0
प्रधान नसरु खान ने मुबारिकपुर क्षेत्र में औषधालय, ग्राम पंचायत कार्यालय और स्कूलों का किया निरीक्षण

अलवर (राधेश्याम गेरा) पंचायत समिति रामगढ़ के प्रधान नसरु खान ने आज मुबारिक पुर कस्बे के औषधालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधालय पर ताला लटका मिला।साथ ही प्रधान नसरु खान को आसपास के लोगों ने बताया कि औषधालय में  वैध रेखा जैन कार्यरत है जो कि कभी कभार ही औषधालय में आती है। इसी के साथ कस्बे के महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय का निरीक्षण किया वंहा बच्चों में नैतिक शिक्षा का अभाव और शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर प्रधानाचार्य को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत हाजीपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक दुलारी अनुपस्थित मिली और रोजगार सहायक पवन शर्मा लम्बे समय से अनुपस्थित चला आना पाया गया।इस पर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए विकास अधिकारी विजय भाल को प्रधान द्वारा निर्देश दिए गए। इसके बाद हाजीपुर के सीनियर सैकेंडरी विद्यालय का निरीक्षण किया वंहा पर भी शैक्षणिक व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को शिक्षण व्यवस्था में सुधार करने के प्रधान नसरु खान निर्देश दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................