दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; नोएडा निवासी परिवार गंभीर घायल

Aug 2, 2025 - 12:46
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; नोएडा निवासी परिवार गंभीर घायल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की कड़ी में शनिवार को एक और भीषण दुर्घटना जुड़ गई, जब नोएडा निवासी एक परिवार की फोर्ड कार ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना जिले के पिनान गांव के पास, हाइवे के पिलर नंबर 147.8 के नजदीक हुई। हादसे में कार में सवार रितेश कुमार, उनकी पत्नी सौम्या और 12 वर्षीय बेटी जेतरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
 खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकला था परिवार-
जानकारी के मुताबिक, परिवार शनिवार सुबह नोएडा से जयपुर की ओर खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहा था। तभी तेज गति से आ रही उनकी फोर्ड कार एक ट्रक से भीषण रूप से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सौम्या की हालत गंभीर है। उसे अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया है। रितेश कुमार और उनकी बेटी जेतारी का अलवर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................