लक्ष्मणगढ़ में 23 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे अमृत जल योजना22.50 करोड़ की लागत का शिलान्यास

Aug 22, 2025 - 13:46
 0
लक्ष्मणगढ़ में 23 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे अमृत जल योजना22.50 करोड़ की लागत का शिलान्यास

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  कमलेश जैन

23 अगस्त शनिवार को प्रातः 9 बजे लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में भारत सरकार की अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संपूर्ण नगरपालिका क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय, पंप हाउस, नलकूप व पाईप लाईन निर्माण एवं क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास भूपेंद्र यादव वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार के लक्ष्मणगढ़ आगमन पर अमृत जल लागत 22.50 करोड रुपए की योजना का शिलान्यास करेंगे। 
केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से रहे भाजपा प्रत्याशी बना राम मीणा ने शुक्रवार को दोपहर श्री सार्वजनिक पुस्तकालय में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी।
सभा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिराम दीक्षित मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट चंद्रशेखर दिक्षित भूपेंद्र राघव पूर्व मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह गंगा लहरी प्रजापत मोनी हरियाणा सहित कई दर्जन भाजपा नेता बैठक में उपस्थित थे।
 उन्होंने बताया कि अटल कायाकल्प एवं शहरी परिवर्तन मिशन  (अमृत 2.0) भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को शुरू की गई एक योजना है, जिसमे  पहले चरण की परियोजनाओं को शामिल करते हुए, वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 5 वर्षों के लिए शहरी क्षेत्रों में कार्यात्मक नल के माध्यम से जल आपूर्ति की सार्वभौमिक कवरेज और सीवेज प्रबंधन प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य शहरों को 'आत्मनिर्भर' और 'जल सुरक्षित' बनाना, जल की चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और शहरी नियोजन व वित्त में सुधार करना है।इस योजना का प्रमुख उद्देश्य  सभी घरों तक कार्यात्मक नल के माध्यम से जल आपूर्ति की सार्वभौमिक कवरेज सुनिश्चित करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................