केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भिवाड़ी में किया पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, आमजन से किया सहयोग का आह्वान

Sep 13, 2025 - 12:26
 0
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भिवाड़ी में किया पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, आमजन से किया सहयोग का आह्वान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने शनिवार की अलसुबह भिवाड़ी के सेंट्रल पार्क एवं बाबा मोहन राम नगर वन का भ्रमण किया और शहरवासियों से संवाद कर उनकी आशाएं, आकांक्षाएं व समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भिवाड़ी को स्वच्छ, हरित एवं विकसित शहर बनाने के लिए आमजन से सहयोग का विशेष आह्वान किया।
         सर्वप्रथम उन्होंने सेंट्रल पार्क में पहुंचकर नागरिकों से मिलकर उनके विचार साझा किए और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। इसके बाद बाबा मोहन राम नगर वन का निरीक्षण किया गया, जो कि 102 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। इस नगर वन में मियावाकी पद्धति के माध्यम से अब तक 1 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, जो क्षेत्र के पर्यावरणीय संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने इस दौरान बाबा मोहन राम नगर वन में वृक्षारोपण भी किया।

नगर वन निरीक्षण के पश्चात् उन्होंने भिवाड़ी में लंबे समय से चल रही जलभराव समस्या के स्थायी समाधान के लिए सारेखुर्द बांध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं का गहन अध्ययन करते हुए सम्बंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की ताकि समस्या का दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
         इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से महात्मा गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर के बाहर कचरा पात्र का प्रयोग करे, कचरे का होम सेरीग्रेशन अवश्य करें और ऑटो टिपर में उचित रूप से डालें।
          केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा भिवाड़ी को एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय दृष्टि से विकसित शहर बनाने के लिए प्रशासन एवं नागरिक मिलजुल कर काम करें। हर नागरिक का सहयोग ही देश को स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति  बनेगा।  इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडा अतुल प्रकाश, डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, संदीप दायमा, अनूप सिहं सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................