नरेंद्र सिंह राजावत सीआई बने , वैर थाना के वर्तमान में है अधिकारी

Sep 13, 2025 - 12:29
 0
नरेंद्र सिंह राजावत सीआई बने , वैर थाना के वर्तमान में है अधिकारी

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) नरेंद्र सिंह राजावत मूलतः कुआं गांव मित्रपुरा जिला सवाईमाधोपुर के रहने वाले हैं।जो कि वर्तमान में निवास सवाई माधोपुर में  हैं वर्तमान में कस्वा वैर थानाधिकारी के पद पर आसीन हैं। जिनकी एसआई से सीआई बनने पर भरतपुर संभाग में खुशी की लहर छा गई,इनकी कार्यशैली व व्यवहार के कारण जहां भी थानाधिकारी रहे,वहां के लोग इन्हे अवश्य याद करते है।  नरेंद्र सिंह राजावत ने सत्र 2016-17 में थानाधिकारी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। राजावत सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय  में रीडर रह चुके हैं। राजावत रुपवास थाना पर द्वितीय अधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं।राजावत की प्रथम पोस्टिंग थानाधिकारी के पद पर  उच्चैन हुई। जिसके बाद अजमेर रेन्ज के टोंक जिले के थाना निवाई सदर, अलीगढ़,सौंफ,बनैटा,नगर फोर्ट में थानाधिकारी के पद पर नियुक्त रहे।जिसके बाद भरतपुर जिले के रुदावल थानाधिकारी रह चुके हैं। राजावत वर्तमान में वैर थानाधिकारी के पद पर आसीन हैं।जो कि एसआई से सीआई के पद पर पदोन्नत हुए, राजावत के सीआई बनने पर कस्वा वैर और क्षेत्र के लोगों सहित भरतपुर, अजमेर व सवाईमाधोपुर जिले के लोगों ने खुशी प्रकट करते माला साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................