बिजलीघर चौक पर अवैध निर्माण से यातायात बाधित – स्थायी समाधान की मांग

गुप्ता ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर किया आग्रह

Sep 17, 2025 - 13:54
Sep 17, 2025 - 13:55
 0
बिजलीघर चौक पर अवैध निर्माण से यातायात बाधित – स्थायी समाधान की मांग

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने शहर के व्यस्ततम बिजलीघर चौक पर हो रहे अवैध स्थायी निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिजलीघर चौक पर सरस पार्लर आदि का स्थायी निर्माण शुरू किया गया है। यह न केवल शहर के बढ़ते ट्रैफिक जाम को और गंभीर बना देगा, बल्कि भविष्य में प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना के लिए भी बड़ी बाधा सिद्ध होगा।

गुप्ता ने कहा कि जब बिजलीघर चौक की चारदीवारी का कार्य किया जा रहा था, उस समय उन्होंने तत्कालीन बिजली बोर्ड अध्यक्ष आर. जी. गुप्ता से आग्रह किया था कि यातायात की सुविधा हेतु इस स्थान पर स्लिप लेन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जाए। इसके बावजूद वर्तमान में इस जगह पर सरस पार्लर संचालक द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

उन्होंने आग्रह किया है कि प्रशासन इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराये एवं इस स्थान पर पुर्ननिर्माण नहीं हो इसकी पुख्ता व्यवस्था करें है। पत्र में यह भी आग्रह किया है कि बिजलीघर चौक पर हो रहे अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाए, स्लिप लेन हेतु छोड़ी गई भूमि को सुरक्षित कर वहां स्लिप लेन का निर्माण कराया जाए तथा भविष्य की ट्रैफिक प्रबंधन एवं फ्लाईओवर योजना को ध्यान में रखते हुए इस स्थल पर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण न होने दिया जाए। जिससे शहर वासियों को यातायात जाम कोने जैसे समस्याओं से निजात मिल सकें ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................