वैर में विधायक कॉलोनी किया सेवा शिविर का शुभारंभ
हलैना (विष्णु मित्तल) राजस्थान सरकार के द्वारा शहरी वं ग्रामीण क्षेत्र में शुरू किए सेवा सेवा कैम्प का आमजन लाभ उठाने लगे हैं, साथ ही अनेक सरकारी और गैर सरकारी कार्य, निजी समस्याओं का समाधान करा कर लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वैर में नगर पालिका की ओर से ये कैंप शुरू किए गए जिसका उद्घाटन वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली के मुख्य अतिथि व नगर पालिका के चेयरमैन विष्णु महावर की अध्यक्षता में हुआ। पालिका ईओ जितेंद्र गर्ग ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पालिका के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इसी तरह वैर पंचायत समिति के ग्राम सरसेना में आयोजित शिविर में विधायक बहादुर सिंह कोली, परिवहन आयुक्त जिला व प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर शिविर में किए गए कार्यों की जानकारी ली। अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये।