शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में हुआ अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में स्थित शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर उदयपुरवाटी में बुधवार को अग्नि होत्र यज्ञ किया गया।
शिशु वाटिका के संस्था प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने विधि विधान पूर्वक संकल्प करवाया तथा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। शिशु वाटिका की सभी आचार्या दीदीयां, कृष्णा शर्मा, अन्नपूर्णा स्वामी, पूजा मीणा, गुड्डी सैनी ने भैया बहिनों की उपस्थिति में अग्नि होत्र यज्ञ किया।
संस्था प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि विद्या भारती संस्थान, जयपुर के प्रांतीय अधिकारियों की योजना एवं निर्देशानुसार प्रति माह यह अग्नि होत्र यज्ञ शिशु वाटिका में किया जायेगा।इस यज्ञ के करने से भैया बहिनें कुशाग्र बुद्धि वाले साहसी बनेंगे।