शहरी सेवा शिविर-2025 के फॉलोअप कैम्प 3 से 7 नवम्बर तक होंगे आयोजित

Oct 30, 2025 - 11:55
 0
शहरी सेवा शिविर-2025 के फॉलोअप कैम्प 3 से 7 नवम्बर तक होंगे आयोजित
फोटो- प्रतीकात्मक छवि

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को घर बैठे राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में शहरी सेवा शिविर-2025 के फॉलोअप कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ये फॉलोअप कैम्प आगामी 3 नवम्बर सोमवार से 7 नवम्बर शुक्रवार 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया गया था, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सेवाओं, योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदनों का निस्तारण किया गया। अब इन शिविरों के फॉलोअप के रूप में राज्य सरकार द्वारा एक सप्ताह तक अतिरिक्त कैम्प आयोजित कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि फॉलोअप शिविरों में भरतपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम सहित सभी शहरी निकायों में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन प्रकरणों में मांग पत्र जारी हो चुका है, उनमें शिविर अवधि में प्रदत्त छूट या शिथिलता के अनुसार राशि जमा कराई जाएगी। जिन प्रकरणों में मांग पत्र जारी नहीं हुआ है, उनमें शिविर अवधि में छूट/शिथिलता के अनुरूप मांग पत्र जारी कर राशि जमा कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फॉलोअप शिविर अवधि के पश्चात किसी भी प्रकार की छूट या शिथिलता देय नहीं होगी। अतः सभी संबंधित नागरिकों से अपील है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने प्रकरणों का निस्तारण करवाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है