बर्फ तोड़ने वाले छुरे से वकार की हत्या, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, भंवर जितेंद्र सिंह टीकाराम जूली पहुंचे मृतक के परिजनों से मिलने
अलवर जिले के गोविंदगढ़ में रेलवे फाटक के पास मेले में मोमोज की दुकान पर झगड़े के दौरान 18 साल के युवक की छुरा घोंपकर हत्या करने के तीन आरोपी छेलबिहारी पुत्र नारायण लाल सैनी जाति सैनी उम्र 30 वर्ष निवासी कामां जिला डीग वर्तमान में रामबास में किराए के मकान में रह रहा था , रविन्द्र पुत्र मिळूराम जाति सैनी उम्र 32 वर्ष निवासी सैनी मौहल्ला रामबास,राजेश पुत्र मिठ्ठूराम जाति सैनी उम्र 21 वर्ष निवासी सैनी मौहल्ला रामबास, थाना गोविन्दगढ का शनिवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। दो आरोपी जुलूस में लंगड़ाते हुए निकले। अभी कई आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या के बाद अलवर जिला अस्पताल में मेव समाज के लोगों विरोध किया था। आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।
घटना के अनुसार 29 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की थी। जब गोविंदगढ़ में रेलवे फाटक के पास लगे मेले में कुछ युवाओं के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय एक युवक पर बर्फ तोड़ने वाले छुरे से हमला कर दिया। सीने में छुरा घुसने से गोविंदगढ़ क्षेत्र के खेड़ी बहादुर गांव निवासी वकार (20) पुत्र फकरुद्दीन BA सेकेंड ईयर के छात्र की मौत हो गई थी। वह अपने दोस्त तालीम, अरशद और बरकत के साथ गोविंदगढ़ में लगे ट्रेड फेयर में घूमने गया था। वहां मोमोज की दुकान पर तालीम का छैल बिहारी से झगड़ा हो गया।
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
छैलबिहारी के साथ राजेश, रविंद्र, बलदेव, केदार, खेमू व रवि सहित तीन चार अन्य युवक भी थे। वकार ने बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान छैलबिहारी ने छुरा मार दिया था। इससे वकार लहूलुहान होकर गिर गया। उसे गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
उसके अगले दिन जिला अस्पताल में मेव समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अलवर मेव बोर्डिंग के पूर्व सदर शेर मोहम्मद ने चेताया था कि सबकी तुरंत गिरफ़तारी हो। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। जैसे पहले हुई एक हत्या के मामले में अवैध निर्माण हटाया गया था।
वही आज शनिवार को खेड़ली बहादुर गांव में वकार के परिजनों से पूर्व गृह राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, मुंडावर विधायक ललित यादव इरफान खान,आर्यन खान, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा , पूर्व सदर शेर मोहम्मद मिले और उन्हें दिलासा दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गोविंदगढ़ रेलवे फाटक के पास लगे ट्रेड फेयर में युवकों के बीच झगड़े के बाद मृतक वकार के परिजनो एवं ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आरोपियों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग करते हुए कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात कही।
गोविंदगढ़ में आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
पढ़ने वाल नाबालिक बच्चा को जो की बीच बचाव करने आया। उस पर वार करके मर्डर कर दिया। यह छोटी घटना नहीं है इस प्रकार तो कोई सुरक्षित नहीं है आप देखो जहां आपको इस प्रकार की घटनाएं मिल जाएगी जहां निर्दोष लोगों की जान जा रही है। इस पर सरकार संज्ञान ले मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं दिल्ली के ज्यादा चक्कर लगाते हैं दिल्ली को छोड़कर राजस्थान पर ज्यादा ध्यान दे तो मैं समझता हूं थोड़ा फर्क पड़ेगा आज भी हम क्राइम की बातें करें तो भरतपुर एक नंबर पर और अलवर दो नंबर पर है यह गंभीर चिंता का विषय है यहां जो यह मर्डर हुआ उसमें अभी आधे अपराधी पकड़े नहीं गए । भवर साहब ने अभी एसपी साहब से बात की है और उन्होंने कहा है कि जो भी दोषी है वह बचेगा नहीं।
टीकाराम जुली नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हम चाहते हैं कि अलवर ने सदा ही भाईचारे की मिसाल पेश की है । सब जाति धर्म संप्रदाय के लोग मिलजुल कर रहे हैं कुछ लोग ऐसे सत्ता में आ गए जो सत्ता के अंदर होने के बाद जो अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझते है क्योंकि विकास के नाम पर वोट मांगेंगे तो जोर पड़ेगा और जाति धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगा। तो वह उस दिशा में काम कर रहे हैं जो आने वाले समय में न तो राजस्थान के लिए अच्छा है और न ही देश के लिए अच्छा है । इस प्रकार का इनका जो काम है वह शुद्ध रूप से मैं कह सकता हूं संविधान के अंदर जो पब्लिक को अधिकार मिले हैं । उनको तोड़ने का काम यह लोग कर रहे हैं। -
भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री ने कहा- परिवार की सबसे बड़ी मांग थी कि जो जांच है वह उच्च अधिकारी CO लेवल पर की जाए जिसको लेकर एसपी साहब अलवर से बात की गई जिन्होंने तत्काल आदेश जारी करने की बात कही है वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही तो उन्होंने कहा कि जल्द ही जो मुलजिम इधर-उधर भागे हुए हैं उनको तुरंत पकड़ा जाएगा। यह सरकार फेल हो चुकी है किसी का इसके ऊपर विश्वास नहीं है। पूरे प्रदेश की जनता को यह लूट रहे हैं जमीने बेच रहे हैं। माफिया का काम भी यह कर रहे हैं। राजस्थान की जनता आज दुखी है जो इनकी उलटी गिनती 4 साल में शुरू होनी थी वह आज से ही शुरू हो गई है। जनता इंतजार कर रही है कि कब चुनाव आए और इस सरकार को उखाड़ कर फेकें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, विधायक ललित यादव, इमरान खान, आर्यन जुबेर खान, संजीव बारेठ, उमरदीन खान, विश्राम गुर्जर, हिम्मत चौधरी सहित मृतक के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।