जिले में एसआईआर में 820703 मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी

प्रपत्र ऑनलाइन में बीएलओ की सहायता के लिए आईए व कम्यूटर अनुदेशक किये नियुक्त

Nov 18, 2025 - 14:44
 0
जिले में एसआईआर में 820703 मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में मतदाता सूची में गहन विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल मतदाताओं 1133881 में से 820703 मतदाताओं की मैपिंग अब तक की जा चुकी है, जिसका प्रतिशत 72.48 है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र वैर में 52.13 प्रतिशत, बयाना में 51.95 प्रतिशत परिगणना परिपत्र डिजिटाइज किये जा चुके हैं जिनका राज्य स्तरीय रैंकिंग में 5 व 6वां स्थाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले में कुल मतदाता 1133881 है, जिनके एसआइआर कार्य के लिए 1056 बीएलओ नियुक्त हैं। जिनमें से औसतन एक बीएलओ को 1074 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइजेशन किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन प्रत्येक बीएलओ द्वारा औसतन 58 परिगणना प्रपत्र डिजिटाइज किये जा रहे हैं। 
सर्वर में समस्या नहीं-
उन्होंने बताया कि बीएलओ के द्वारा परिगणना प्रपत्र डिजिटाइज में सहायता हेतु जिले भर के सूचना सहायक, कम्यूटर अनुदेशकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर तक कुल मतदाताओं में से 66105 मतदाताओं (5.83 प्रतिशत) फार्म डिजिटाइज किये गये हैं तथा मंगलवार तक कुल 41.13 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज किये जा चुके हैं। इसमें स्पष्ट है कि सर्वर संबन्धी समस्या नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं 1133881 में से 820703 मतदाताओं की मैपिंग अब तक की जा चुकी है। जिसका प्रतिशत 72.48 है। बीएलओ अभियान में मतदाताओं के घर-घर सर्वे के दौरान 03 बार जा रहा है।
बीएलओ कर रहे हैं अच्छा कार्य-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में बीएलओ अच्छा कार्य कर रहे हैं जिसके कारण ही वैर एवं बयाना विधानसभा क्षेत्र परिगणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में राज्य में 5 व 6वें स्थान पर है। अनुपस्थित, स्थाई रूप से स्थानान्तरित, दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के घर बंद है, उन मतदाताओं के घर पर बीएलओ द्वारा सूचना चस्पा की जा रही है कि बीएलओ द्वारा मतदाता के घर पर गणना प्रपत्र रख दिये हैं। वह भरे हुए फार्म के लिए तीन बार मतदाता के घर जाकर तिथि और समय का उल्लेख करेगा। यदि बीएलओ की उपरोक्त तिथि की 3 विजिट में मतदाता नहीं मिलता है, तो वह ईआरओ को अनुपस्थिति की सूचना प्रस्तुत कर देगा। बीएलओ द्वारा अपना मोबाइल नम्बर भी सूचना में दिया हुआ होगा।
मैंपिंग के लिए वेबसाइट पर देख सकेंगे डाटा-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगर किसी मतदाता का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है तो वह वर्ष 2002 की मतदाता सूची में अपने माता, पिता, दादा, दादी का नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची से मैप करा सकता हैै। उन्होंने बताया कि विवाहित महिला जिस राज्य की है, वहां अपने माता, पिता, दादा, दादी के नाम से मैप करा सकती है। उन्होंने बताया कि विगत एसआईआर के समस्त राज्य की मतदाता सूची Voters.eci.gov.in  पर उपलब्ध है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................