संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 26 नवम्बर से: महिला समुहों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय का मिलेगा मंच

Nov 21, 2025 - 13:29
 0
संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 26 नवम्बर से: महिला समुहों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय का मिलेगा मंच

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 21 नवम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय अमृता हाट के आयोजन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में शुक्रवार को सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि संभाग स्तरीय अमृताहाट में सभी विभाग दिये गये दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन कर भव्य स्वरूप प्रदान कर आमजन के लिए उपयोगी साबित हो इसके प्रकार कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन के दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की स्टॉलें अधिकाधिक लगायीं जायें अन्य जिलों से आने वाली स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की विशेषताओं का प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि अमृता हाट में स्थानीय परम्परागत दस्तकारों की स्टॉलें भी लगायी जायें जिससे स्थानीय दस्तकारों को अपने उत्पादों के विक्रय एवं प्रदर्शन का प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्रदेशभर से आने वाले समुह की महिलाओं को आवास, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए महिला कार्मिकों एवं महिला पुलिस को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिये। 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि इसबार अमृता हाट का आयोजन एमएसजे कॉलेज मैदान पर किया जायेगा जिसमें मेले को देखने आने वाले नागरिकों, खरीददारों के वाहनों के पार्किग की व्यवस्था सही प्रकार की जाये। उन्होंने अमृता हाट में भरतपुर संभाग के सभी जिलों से विशेषता के साथ उत्पाद करने वाले समुहों को आमत्रित करनें, प्रदेश के अन्य जिलों से भी दो-दो स्टॉल बुलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रति दिवस अमृता हाट में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण किये जाये। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने एवं अमृता हाट में आने वाले समुह की महिलाओं को दक्षता प्रशिक्षण भी आयोजित करने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि सभी विभाग अमृता हाट आयोजन से संबन्धित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने नगर निगम को मेला स्थल की साफ-सफाई एवं रोशनी व्यवस्था नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आने वाले समूहों के विशेष उत्पादों का प्रचार प्रसार किया जाये जिससे जिले के अधिकाधिक लोग मेले में आ सकें। 
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि इसबार अमृता हाट का आयोजन 26 नबम्बर से 2 दिसम्बर तक एमएसजे कॉलेज मैदान में किया जायेगा, जिसमें प्रदेशभर के महिला समुहों के द्वारा 80 से अधिक स्टॉल लगाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि अमृता हाट में प्रत्येक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशेष पुरूस्कार की व्यवस्था भी रहेगी। मेले में वस्त्र, आचार-मुरब्बे, हथकरधा उत्पाद, घरेलू सामान, मशाले, जुते-मोचडी, खान-पान की स्टॉले लगाई जायेगी। उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। 
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त निलीमा तक्षक, राजिविका जिला प्रबन्धक भारती भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर, नगर निगम सचिव विजयप्रतापसिंह, सीडीपीओ सेवर अनिल फौजदार, कॉलेज से डॉ. अनिल कुमार, यातायात निरीक्षक अजयसिंह सहित संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।   

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................