बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बिना नंबर प्लेट सड़को पर लगातार दौड़ रही स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
मुंडावर (राजस्थान) परिवहन विभाग के द्वारा स्कूल बसों पर लगातार कार्रवाई जारी है। परिवहन विभाग के द्वारा मंगलवार को मुंडावर के सोडावास में बड़ी कार्यवाही की गई।
परिवहन अधिकारी रविदत्त शर्मा ने कहा की दयाल इंस्टीट्यूट मुंडावर, लॉर्ड कृष्णा स्कूल हरसोली, माउंट व्यू स्कूल मुंडावर की बसों को रोककर जाँच की गई। जांच में पाया कि बसे बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बसे बिना नंबर प्लेट के सड़को पर लगातार दौड़ रही थी। जिन्हें मंगलवार को जाँच कर कागजो में कमी पाए जाने पर सोडावास चौकी पर सीज कर दी गई। तथा बसों का चालान काटा गया।
परिवहन अधिकारी रविदत्त शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार क्षेत्र में जारी रहेगी तथा उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वह भी जांच करें कि बच्चा जिस स्कूल में पढ़ रहा है उसकी बसे सही हालात में है या नहीं कई उनके बच्चों की जान खतरे में तो नहीं है।

