कठूमर में अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्नः एडवोकेट सुभाष अर्रूवा बने अध्यक्ष, 15 वोट से दर्ज की जीत
कठूमर (दिनेश लेखी)। अभिभाषक संघ कठूमर के शुक्रवार को आयोजित अध्यक्ष पद के चुनाव में सुभाष अर्रूवा को विजेता घोषित किया गया। सुभाष अर्रूवा ने अपने प्रतिद्वंदी को 15 वोटो से चुनाव हराया। सुभाष अर्रूवा को 32 वोट व उनके प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर इंदौलिया को 17 वोट मिले।
चुनाव अधिकारी रामजीलाल शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी श्याम सिंह चौहान तथा सुमन कुमारी ने बताया कि बार संघ के शेष पदों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर बनेसिंह एडवोकेट, सचिव पद पर समंदर कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज अवस्थी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार अवस्थी को चुना गया।
इस मौके पर एसीजीएम युधिष्ठिर मीणा द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र सौपे। इस अवसर पर बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी का मिठाई खिलाकर व साफा बंधन कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राधा बल्लभ शर्मा एडवोकेट, सुभाष एडवोकेट कठूमर, महेंद्र कुपासिया एडवोकेट, तेज सिंह राठी एडवोकेट, नरेश कुमार एडवोकेट, सत्येंद्र शर्मा एडवोकेट, पुष्पेंद्र चौधरी एडवोकेट, पिंकू शर्मा, डॉ सीपी सिंह आदि मौजूद थे।


