लोहार्गल में स्वामी श्री संत दास जी महाराज की नवी पुण्यतिथि 17 को, गुरुचरण आरती एवं कीर्तन का होगा आयोजन

Dec 12, 2025 - 14:59
 0
लोहार्गल में स्वामी श्री संत दास जी महाराज की नवी पुण्यतिथि 17 को, गुरुचरण आरती एवं कीर्तन का होगा आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में 17 दिसंबर को स्वामी श्री संत दास जी महाराज की नवी पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी l लोहार्गल बालाजी मंदिर के महल श्री श्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल धाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री अश्वनी दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर को  समाधि स्थल पर समाधि पूजन का आयोजन होगा l प्रातः 11:15 बजे चरण पादुका पूजन का आयोजन व 12:30 बजे गुरुचरण आरती, कीर्तन एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित होगा l वेंकटेश बालाजी मंदिर में स्वामी श्री संत दास जी महाराज गोलोकवासी की नवी पुण्यतिथि की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................