अरविंद पाल सिंह बने बयाना विधानसभा प्रभारी
भरतपुर (विष्णु मित्तल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमदन राठौड़ के निर्देशानुसार सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की गई जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंद पाल सिंह को बयाना विधानसभा, गिरधारी तिवारी को वैर विधानसभा, भरतपुर विधानसभा रामस्वरूप कोली ,रंजन सिंह को नदबई विधानसभा, डीग कुम्हेर विधानसभा भगवानदास शर्मा, कामा विधानसभा हामिद खान मेवाती व नगर में रविंद्र जैन को प्रभारी नियुक्त किया गया यह सरकार के 2 वर्ष के भाजपा शासित भजनलाल सरकार के द्वारा सभी कराए कार्यों वह योजनाओं को को नीचे तक ले जाकर विधानसभा के सभी बूथों तक कार्यक्रमों का आयोजन कराएंगे

