श्रीमद्भागवत सप्ताह में कृष्ण जन्म की कथा सुनाई, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

Jan 10, 2026 - 14:48
 0
श्रीमद्भागवत सप्ताह में कृष्ण जन्म की कथा सुनाई,   कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बे के द्वारका मैरिज होम पर चल रह श्रीमद्भागवत सप्ताह में महिला श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथावाचक द्वारा शनिवार को कृष्ण जन्म का प्रसंग झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संगीतमय भागवत के दौरान धार्मिक भजनों पर महिला श्रद्धालुओ ने जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम संयोजक दीपक दुसाद व हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि कथा वाचक मेहंदीपुर बालाजी के अशोक शास्त्री ने कथा वाचन करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमो व सत्संगों में भाग लेने पर धर्म लाभ होता है। उन्होंने भगवान कृष्ण जन्म का सार बताते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने कंस के अत्याचारों से बचाने के लिए देवकी व वासुदेव के घर भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को जन्म लिया।  इस अवसर पर हरिओम फोरेस्टर, प्रमोद दुसाद, सोनू खंडेलवाल, पप्पू साहू, पप्पू सोती, राजू सोती, पारूल खंडेलवाल, डिम्पल खंडेलवाल, प्रीति खंडेलवाल सविता, कोमल आदि सहयोग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................