भारतीय जनता पार्टी मंडल खेड़ली की बीएलओ 2 की बैठक हुई सम्पन्न

Jan 10, 2026 - 14:49
 0
भारतीय जनता पार्टी मंडल खेड़ली की बीएलओ 2 की बैठक हुई सम्पन्न

खेरली (दिनेश लेखी) भारतीय जनता पार्टी मंडल खेड़ली की बीएलओ 2 की बैठक अंजली पैलेस में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढिया, विधानसभा संयोजक सुनील गोयल, कठूमर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तुसारी आदि के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने पर जो नाम गलती से कट गए हैं उन्हें नाम को पुनः जोड़ने हेतु कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर  रहकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकें। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, अंजू जयसवाल महामंत्री, नरेंद्र गुप्ता, लोकेंद्र प्रजापत मंत्री, पवन जैन, संतोष सिंघल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................