मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा महोत्सव पर चर्चा, पम्पलेट का किया विमोचन
सकट (अलवर) जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महारुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा महोत्सव को सफल बनाने के लिए रविवार को रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में महंत रमाकांत जैमन की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। मंदिर सेवक उमाशंकर मेहरवाल ने बताया कि मंदिर के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय महारुद्राभिषेक शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रात 8 बजे कस्बे की आसन की डुगरी पर स्थित ख़ाक नाथ महाराज मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। वही इसी दिन से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक शिव महापुराण कथा होगी। कथा व्यास ऋषिकेश के शिव चैतन्य महाराज होंगे वहीं 27 जनवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 तक महारुद्राभिषेक व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान विधिवत शुरू किया जाएगा 1 फरवरी को हनुमान जन्मोत्सव, कथा विश्राम व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीण ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की और प्रचार प्रसार हेतु पम्पलेट का विमोचन किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवकरण चौधरी, सत्यनारायण माहेश्वरी,बाबूलाल चौबे, हरिमोहन झालानी, गोपाल विजय,मदनलाल सैनी, रामकेश मीणा, राजू बैनाड़, लीला राम मीना, राजेंद्र मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।