सवाई माधोपुर में मनाया गया अमरुद महोत्सव

Jan 19, 2026 - 13:59
 0
सवाई माधोपुर में मनाया गया अमरुद महोत्सव

भरतपुर (विष्णु मित्तल), राजस्थान सरकार के द्वारा भरतपुर संभाग के जिले सवाई माधोपुर में मनाया गया सवाई माधोपुर जिले की स्थापना दिवस पर मनाए जा रहे अमरुद महोत्सव में भरतपुर जिले के वेर और भुसावर के बागवानी से जुड़े किसान शामिल हुए जिसमें यहां के अमरुद स्वाद और क्वालिटी में देश में पहचान कायम की जो सभी को पसंद आए। महोत्सव का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने किया।

इस अवसर पर सवाई माधोपुर जिला प्रशासन,भरतपुर संभाग कृषि विभाग के अधिकारी, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता आदि ने मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला,कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अमरूद प्रदर्शनी देखी जिसमें वैर एव भुसावर के अमरूदों का स्वाद चखा, जिन्होंने यहां के अमरूदों की प्रशंसा की। निदेशक सीताराम गुप्ता , कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ देशराज सिंह, संयुक्त निदेशक सुरेश गुप्ता,पूर्व जिला प्रमुख द्वारका प्रसाद गोयल रामेश्वर सिंह धाकड़ गंभीर सिंह शिव सिंह जाट विष्णु मित्तल, राकेश गोयंका आदि ने लोकसभा अध्यक्ष कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................