फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रबी 2025-26 जिले के प्राथमिक कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Jan 19, 2026 - 14:02
 0
फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रबी 2025-26  जिले के प्राथमिक कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) रबी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के प्राथमिक कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सांख्यिकी, कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिला कलक्टर के दिशा-निर्देशानुसार भरतपुर जिले के समस्त उपखण्ड परिक्षेत्रों में 31 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देशानुसार सोमवार को भरतपुर उपखण्ड में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, भरतपुर  कल्याण सहाय ने उपस्थित भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग एवं वास्तविक उपज के आंकलन, प्रति हैक्टेयर उत्पादन एवं उपज के अनुमान हेतु चयनित ग्रामों में चयनित खसरा नम्बरों पर फील्ड एवं हार्वेस्टिंग विधि से फसल कटाई प्रयोग करने की प्रक्रिया समझाई गई।
साथ ही फसल कटाई प्रयोग को ऑफलाईन एवं ऑनलाईन सीसीई ऐप के माध्यम से किए जाने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एन.एस.एस.ओ. कार्यालय अलवर से  देवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी कार्यालय भरतपुर से मुकेश कुमार मीणा, कृषि विभाग से योगेश शर्मा, भू-अभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट भरतपुर से रानू जैन, वरिष्ठ पटवारी एवं बीमा कम्पनी के ब्लॉक कॉर्डिनेटर उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................