मंगोलकी में शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
मंगोलकी (दिनेश लेखी) गांव मंगोलकी स्थित ओम शांति सेंटर में रविवार को शिक्षा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजक कमल अधिकारी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व सम्मान वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गांव के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज और गांव का भविष्य सशक्त बनता है। सम्मानित छात्राओं के माता-पिता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिससे बच्चों का मनोबल और अधिक बढ़ा।
समारोह के दौरान यह संदेश दिया गया कि यदि गांव के सभी लोग मिलकर शिक्षा को प्राथमिकता दें तो आने वाले समय में गांव मंगोलकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन सभी ग्रामीणों के सहयोग एवं सहभागिता से संपन्न हुआ।