इंजीनियर प्वाइंट स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) कस्बे के इंजीनियर प्वाइंट स्कूल ने रविवार को अपना वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान -2026 मनाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक दीप चंद खैरिया, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र महलावत, नगर परिषद सभापति रहे हरीश रोघा, पार्षद रहे विनोद बलेचा, रामचंद्र कामरेड, राजेंद्र चौधरी, शिक्षक नेता ओमप्रकाश चौधरी, सूरत खैरिया, स्टार स्कूल निदेशक दिनेश यादव उधोगपति महेश चंचलानी, मैनेजर रूपेश गुप्ता, शेष शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया,
ईपी स्कूल परिवार की ओर से मातादीन चौधरी, निदेशक आजाद चौधरी प्राचार्य रमेश चंद, राजेश सर ने अतिथियों का बुक्के और सम्मान देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सरस्वती स्तुति के साथ की गई । किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 12वीं के विधार्थियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दी।राजस्थान गीत पधारो म्हारे देश ने तो आगंतुकों का दिल मोह लिया । प्रतिभावान बच्चों को चैक प्राइज व मोमंटो देकर सम्मानित किया गया