राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इसके एग्जीबिशन कम कंपटीशन में पीएम श्री बापू नगर की छात्रा अव्वल

Jan 30, 2026 - 12:29
 0
राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इसके एग्जीबिशन कम कंपटीशन में पीएम श्री बापू नगर की छात्रा अव्वल

भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर की कक्षा 11 की छात्रा रोशनी कुमारी ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्किल कौशल प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने बताया कि इससे पूर्व जिला स्तर पर मांडल में आयोजित प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए आज कॉमर्स कॉलेज जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया।

विद्यालय की कौशल मित्र पूर्णिमा कुमारी पारीख, अनीता शर्मा एवं शिक्षिका संजू शर्मा के निर्देशन में छात्रा ने पुराने फ्लेक्स का उपयोग करते हुए सुंदर रंगोली एवं पुरानी जींस का पुनर्निर्माण  करते हुए बैग अन्य रचनात्मक सामग्री का निर्माण किया । छात्रा के सफलता पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरुणा गारु, एडीपीसी डॉ कल्पना शर्मा, ऐपीसी दिनेश कोली ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थानीय पार्षद लव कुमार जोशी, लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़ तथा एसडीएमसी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई प्रेषित की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................