बाईक को बचाने का प्रयास निजी स्कूल वाहन पलटा, 11 बच्चे सहित 13 लोग घायल
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे मार्ग के मध्य स्थित गोठ गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक निजी स्कूल का चौपहिया वाहन पलट गया। जिसमें सवार 11 बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए।
स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि गोठ के समीप मंगलवार को एक घटना होने से बच गई। बांदीकुई के एक निजी स्कूल का वाहन एक बाइक को बचाने के चक्कर मे असंतुलित होकर पलट गई। सभी बच्चों सहित घायलो को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचा दिया।
गाड़ी में सवार घायल बालिका अक्षिता मीना ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह राजगढ़ से बांदीकुई निजी विधालय में पढ़ने जाती है। जोकि मंगलवार की सुबह एक बाइक को बचाने के चक्कर मे असंतुलित होकर पलट गई।
स्कूल के वाहन के चालक विश्राम गुर्जर ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह राजगढ़ से बांदीकुई की ओर निजी विधालय के वाहन में बच्चो को बैठाकर ले जा रहा था। तभी गोठ गांव के समीप बाईक को बचाने के चक्कर में वाहन असन्तुलित होकर पलट गया। वाहन में सवार निजी स्कूल की अध्यापिका मनप्रीत कौर ने बताया कि उनके विधालय के सभी बच्चे सुरक्षित है।
उनके विधालय का वाहन गोठ के समीप बाइक को बचाने के चक्कर मे असंतुलित होकर पलट गया। सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना जाप्ते के साथ राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। वही सभी तेरह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी है।
बाइट-जगदीश प्रसाद शर्मा, स्थानीय गोठ गांव निवासी


