कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों का करें प्रचार-प्रसार-सांसद संजना जाटव

Jul 14, 2026 - 20:55
 0
कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों का करें प्रचार-प्रसार-सांसद संजना जाटव

खेरली (दिनेश लेखी) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की ब्लॉक खेरली कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सांसद कार्यालय, खेरली में भरतपुर सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिकिशन मीणा ने किया।
बैठक की शुरुआत में सांसद संजना जाटव ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करें।
सांसद ने आगामी पंचायत राज चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करें तथा एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ जनता के बीच रहकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
सांसद जाटव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नवगठित टीम कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।

बैठक में प्रदेश स्तर पर नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश महासचिव केशव तिवारी द्वारा ब्लॉक खेरली की नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने की जानकारी दी गई। वही नई कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत मीणा, उपाध्यक्ष समय सिंह मीणा, अमर सिंह जाट एवं अजरत कुमार, महासचिव मदनलाल गुर्जर, मनोज सिंह राजपूत, नारायण, रामवीर एवं मानसिंह मीणा, सचिव कमल सिंह मीणा, योगेश कुमार सैनी, लोकेश सैनी, विश्राम मीणा, महेंद्र कुमार मीणा एवं रामकिशोर बैरवा, मीडिया प्रभारी धर्म सिंह मीणा तथा प्रवक्ता सहित कुल 16 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अधिकाधिक सफलता दिलाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है