नई किरण नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Aug 27, 2026 - 18:17
 0
नई किरण नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) नई किरण नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय, खैरतल में विद्यार्थियों हेतु नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ-द्वितीय  पूरणमल मीणा मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार एवं पूरे समाज को प्रभावित करता है। नशीले पदार्थों के सेवन से विभिन्न गंभीर शारीरिक एवं मानसिक बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं तथा युवा पीढ़ी का भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूर्णतः दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और यदि युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं तो इसका प्रतिकूल प्रभाव परिवार, समाज एवं राष्ट्र के विकास पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह मीणा ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटे स्तर से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक रहने, नशे से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचने तथा अपने साथियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
व्याख्यान के दौरान  पूरणमल मीणा ने नशे के कारण होने वाली विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं, नशे के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने, स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. महेश चंद गोठवाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सरस्वती मीणा, डॉ. जाकिर हुसैन, श्री आशीष शर्मा एवं श्री विक्रम सिंह सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................