भरतपुर जिले में आठवीं कक्षा तक का शैक्षणिक अवकाश 11 जनवरी तक बढ़ा
![भरतपुर जिले में आठवीं कक्षा तक का शैक्षणिक अवकाश 11 जनवरी तक बढ़ा](https://gexpressnews.com/uploads/images/2023/01/image_750x_63b960b666f92.jpg)
भरतपुर (राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जिले में बढ़ती सर्दी, कोहरे एवं शीतलहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की अवकाश अवधि को बढ़ाकर 11 जनवरी कर दी गयी हैं|
जिला कलक्टर के आदेशानुसार जिले में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक शैक्षणिक गतिविधियां पूर्णरूप से बंद रहेगी। साथ ही 11 जनवरी तक कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का समय परिवर्तित कर प्रातः 10:00 से सांय 4:00 बजे तक कर दिया गया है तथा शिक्षक निर्धारित समयावधि में विधालयों में उपस्थित रहेंगे एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)