भाजपा नगर मंडल ने बांटे पीले चावल: 2 जुलाई की कोटा महारैली के लिए किया लोगों को आमंत्रित

Jun 30, 2023 - 17:14
 0
भाजपा नगर मंडल ने बांटे पीले चावल: 2 जुलाई की कोटा महारैली के लिए किया लोगों को आमंत्रित

अंता (बारा, राजस्थान/शफीक मंसूरी)  भाजपा शहर मंडल अंता ने अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटकर 2 तारीख को कोटा में आयोजित होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की महारैली मैं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का लक्ष्य तय किया। साथ ही कार्यकर्ताओं की टोली के साथ शहर के मेन बाजारों में पीले चावल बांटकर लोगों को 2 तारीख को कोटा में आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने का निवेदन किया।साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि जनता इस भ्रष्ट व निकम्मी सरकार के साढ़े चार साल के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है व अब बदलाव चाहती है इसलिए निक्कमी सरकार के विरोध हेतु व इनके काले कारनामों को  जनता के सामने लाने हेतु इस महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सभा को संबोधित करेंगी ।इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं को यथाशक्ति इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना योगदान देना चाहिए। ताकि हम अधिक से अधिक लोगों को इस महारैली में ले जाकर इस निकम्मी सरकार के बारे में बताएं। इस अवसर नगर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, बंसीलाल सोनी,महामंत्री मोहित कालरा, धनराज चौरसिया, सतीश नागर,ओम चौरसिया, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चेतन नागर, पार्षद आशु सोनी,लक्ष्मण चौधरी,हम्पी नामा,आनंद शर्मा,प्रदीप शर्मा,अक्षय सिंह,मुरली गहलोत, जितेंद्र सुमन, सौरभ सेन,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................