प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख

Jun 25, 2023 - 18:41
 0
प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख

भिवाडी,अलवर (मुकेश कुमार)
भिवाडी औद्मोगिक क्षेत्र मे संचालित शुक्ला ई बेस्ट प्रोसेसर  कंपनी मे रविवार सुबह 7बजे भीषणआग लग गई। जिससे फैक्ट्री मे रखा लाखों रूपयों का माल जल कर राख हो गया। आग लगने की सुचना पर दमकल की चार गाडि़यो ने भारी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे मे आग पर काबु पाया। आग से किसी भी प्रकार की जनहानी की सुचना नही मिली है।
रीको फायर इंचार्ज राजू खान ने बताया कि  भिवाडी़ के फेस टू औद्मोगिक क्षेत्र मे स्थित प्लॉट नंबरH-309B मे संचालित शुक्ला  ई वेस्ट प्रोसेसर कंपनी मे प्लास्टिक का दाना बनाने का काम किया जाता है।  जिसमे आज दिन रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जहाँ से दो गाडि़यों को मौके पर भेजा गया। आग को विकराल रुप बढ़ता देख दो गाडि़यो को और बुलाया गया। और चार गाडि़यों ने  करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया।आग के कारण कंपनी मे रखा लाखों रूपयों का प्लास्टिक का दाना और कच्चा मटेरियल जल कर राख हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................