अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाला आरोपी चढ़ा तिजारा पुलिस के हत्थे

Feb 7, 2022 - 18:36
 0
अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाला आरोपी चढ़ा तिजारा पुलिस के हत्थे

तिजारा (राजस्थान/ मयंक जोशीला) तिजारा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाले आरोपी वसीम को गिरफ्तार किर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा जप्त किया। जिला भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार के निर्देशानुसार पुलिस थाना तिजारा थाना अधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम ने हथियार व कारतूसों के साथ फोटो वायरल करने वाले आरोपी वसीम को एक देसी कट्टा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। घटना के अनुसार कुछ दिन पूर्व हथियार व कारतूसों के साथ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फोटो वायरल किये थे। जिस पर एक विशेष टीम का गठन कर उक्त लोगों को चिन्हित किया गया था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला व्यक्ति एक देसी कट्टा लेकर डोटाना ठैक के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से वसीम निवासी डोटाना को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक देसी कट्टा मिला। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है