पंचायत समिति सभागार में दो दिवसीय पंचायती राज आमुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Mar 15, 2022 - 18:56
 0
पंचायत समिति सभागार में दो दिवसीय पंचायती राज आमुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) पंचायत समिति सभागार कठूमर में राजस्थान पंचायती राज आमुखिकरण प्रशिक्षण का शुभारंभ विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा एवं उप प्रधान विश्वेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिरिक्त विकास अधिकारी यशवंत शर्मा ने बताया कि इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

इसी के तहत आज प्रथम दिन पंचायत समिति सदस्यों को 73 वा संविधान, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं, प्रधान व उप प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों के कर्तव्य एवं दायित्व व शक्तियो आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, उपप्रधान विश्वेंद्र सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुशवाह,अतिरिक्त विकास अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा, योगेश सैनी ,योगेश टांक, सहायक विकास अधिकारी विष्णु बंसल, शिवचरण मीणा, कैलाश जाटव, राजेश जाटव, बाबूलाल मीणा, महेश शर्मा, पदम सिंह, हरीश झा, देवकरण श्रंगी, हितेश गोयल,राजू  सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज भारद्वाज एवं प्रोजेक्टर का संचालन रिमांशु शर्मा व संतोष द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है